भिवानी साइबर क्राइम थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी I
“दिल्ली या अन्य राज्यों व जिलों से ट्रांसपोर्ट से आप भी कोई सामान मँगवाते हैं तो जरा सावधान हो जाएँ। ये खबर आपको लुटने से बचा सकती है। क्योंकि भिवानी साइबर क्राइम पुलिस ने नामी ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम से साइट बनाकर लोगों को ठगी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह का भांडा फोड़ किया है”
भिवानी साइबर क्राइम पुलिस के हत्थे चढ़े ये दोनो युवक दिखने में मासूम से हैं। पर इनकी करतूत किसी को भी एक क्लीक पर कंगाल बना देती थी। बताया जाता है कि भिवानी जिला के लोहानी गांव निवासी रोहित व रोहतक जिला के गांव निवासी रौनक युवा अवस्था में ही कर्नाटक में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे।
पर वहाँ मिलने वाले वेतन से संतुष्ट नहीं हुए तो साइबर ठग बन गए।
भिवानी साइबर क्राइम थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि इन दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट से देश के अलग-अलग कोने से सामान मँगवाने वाले लोगों के टार्गेट करना शुरू किया।
इसको लेकर इन्होंने नामी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के नाम पर साइट बनाई। ये सामान मँगवाने वाले लोगों से एडवांस में पेयमेंट ऑनलाइन ले लेते और फिर शुरू होता इनका ठगी का असली खेल।
इसके बाद ये सामान डिलीवरी करने के नाम पर टैक्स का बहाना बनाते। जो टैक्स ना देता उसका सामान डिलीवर नहीं करते। हैरानी की बात ये है कि हरियाणा ही नहीं, ये आरोपी बेंगलूरु, कर्नाटक, मुंबई, मध्य प्रदेश सहित झाँसी के लोगों को भी झाँसा दे चुके हैं।
