राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर दी लोगों को शुभकामनाएं
“नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में नई उम्मीदों, सपनों और आकांक्षाओं की शुभारंभ का प्रतीक है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों से कहा कि वे प्रसन्नता और उत्साह के साथ नववर्ष का स्वागत करें और समाज तथा राष्ट्र को एकता और उत्कृष्टता के मार्ग पर आगे ले जाएं।
