दिल्ली ट्रैफिक समस्या पर भाजपा सांसदों ने नितिन गडकरी से की मुलाकात
“दिल्ली भाजपा सांसदों ने नितिन गडकरी से मुलाकात कर ट्रैफिक समस्याओं के समाधान और नई सड़कें व अंडरपास बनाने के सुझाव दिए”
दिल्ली भाजपा के सभी सांसदों ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने राजधानी में ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए चार सुझाव दिए।
सांसदों ने दिल्ली में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और शहर के विकास के लिए नई सड़कें और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव रखा। इस बैठक का उद्देश्य राजधानी में यातायात सुधार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना था।
वही इस पर
भाजपा सासंद बांसुरी स्वराज ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि
, हमने दिल्ली में प्रदूषण और यातायात की समस्या को हल करने के लिए चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का प्रस्ताव नितिन गडकरी को सौंपा। इन परियोजनाओं में सुरंग निर्माण, एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी और नए मार्गों का निर्माण शामिल है, जो दिल्ली के परिवहन नेटवर्क को बेहतर बनाने और शहर में यातायात की भीड़ को कम करने में सहायक होंगे।
