ताजा खबरराज्यों से

अयोध्या के राम मंदिर में श्री रामलला के विराजमान होने के एक वर्ष पूरे होने पर 11 से 13 जनवरी तक प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन


“राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे, 11 से 13 जनवरी तक होगा प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव”

अयोध्या के राम मंदिर में श्री रामलला के विराजमान होने के एक वर्ष पूरे होने पर 11 से 13 जनवरी तक प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन किया जायेगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 11 जनवरी को पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे गर्भगृह में श्रीरामलला का अभिषेक करेंगे।

इसके बाद श्री योगी अंगद टीला पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन कर श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे।

उसी दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोनू निगम, शंकर महादेवन व मालिनी अवस्थी समेत कई मशहूर कलाकारों के द्वारा गाया गया भजन भी रिलीज किया जाएगा। ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *