अपराधताजा खबरदेश

बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, 8 जवान और 1 ड्राइवर शहीद

“बीजापुर में नक्सलियों के हमले में 8 जवान और एक वाहन चालक शहीद, 5 जवान घायल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया”

बीजापुर, छत्तीसगढ़, जनवरी 6:
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के एक वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया। जिसमें आठ जवान और वाहन चालक शहीद हो गए। यह घटना बस्तर डिवीजन के कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली के पास हुई।

अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में एक जवान अभी भी लापता है। दंतेवाड़ा जिले से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के करीब 15 जवान एक संयुक्त अभियान के बाद लौट रहे थे, तभी कुटरू-बेदरे मार्ग पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया। हमलावरों ने आईईडी ब्लास्ट के जरिए सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाया। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी भी शुरू abकर दी। इस हमले में पांच जवान घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।  घटना के बाद इलाके में फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस हमले की निंदा की
। राष्ट्रपति ने X पर पोस्ट कर कहा- बीजापुर, छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर हुआ नक्सली हमला निन्दनीय है। देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। हमारा देश नक्सलवाद को समूल समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस हमले पर शोक व्यक्त करते हुए कहा
कि वह बीजापुर में डीआरजी के जवानों की शहादत से अत्यंत दुःखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी और हम इसे मार्च 2026 तक समाप्त करेंगे।”

राज्य के
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
ने भी शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए इस कायराना हमले में आठ जवानों और एक वाहन चालक की शहादत अत्यंत दुःखद है। हम नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे और इस शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *