जीवनशैलीताजा खबरमनोरंजनराज्यों से

अमित शाह ने रकाबगंज गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर मत्था टेका

“केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारा पहुंचकर प्रकाश पर्व कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान, उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ सत्संग हॉल में मत्था टेका”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारा पहुंचकर प्रकाश पर्व कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान, उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ सत्संग हॉल में मत्था टेका।  

अमित शाह के साथ भाजपा के अन्य नेता, आरपी सिंह, प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और प्रबंधन कमेटी के सदस्य हरमीत सिंह कालका भी उपस्थित थे।

प्रकाश पर्व सिख धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे विशेष रूप से गुरु नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। यह गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व है। इसे पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जा रहा है। नानकशाही कैलेंडर के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पटना, बिहार में 22 दिसंबर 1666 में हुआ था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *