जीवनशैलीताजा खबरदेशराजनीतिराज्यों से

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया 2025 भारत सरकार कैलेंडर का अनावरण

“सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में वर्ष 2025 के लिए भारत सरकार के कैलेंडर का अनावरण किया। सरकार ने इस वर्ष के कैलेंडर की थीम जनभागीदारी से जनकल्याण रखा है। रेल भवन में कैलेंडर का अनावरण करते हुए श्री वैष्णव ने पिछले एक दशक में विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी शासन के प्रभाव पर प्रकाश डाला”

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में वर्ष 2025 के लिए भारत सरकार के कैलेंडर का अनावरण किया। सरकार ने इस वर्ष के कैलेंडर की थीम जनभागीदारी से जनकल्याण रखा है। रेल भवन में कैलेंडर का अनावरण करते हुए श्री वैष्णव ने पिछले एक दशक में विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी शासन के प्रभाव पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने गरीबों के कल्याण में सुधार, महिलाओं को सशक्त बनाने और पूरे देश में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए परिवर्तनकारी शासन की भूमिका पर जोर दिया। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक धीरेंद्र ओझा और केंद्रीय संचार ब्यूरो के महानिदेशक योगेश बावेजा भी उपस्थित थे। 

हमारे संवाददाता ने बताया है कि भारत सरकार का कैलेंडर 2025, राष्ट्र की प्रगति और परिवर्तनकारी शासन को उजागर करने के दीर्घकालिक परंपरा में एक और अध्याय जोड़ता है। इसे केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *