मंत्री संजय प्रसाद यादव ने योजनाओं का लिया जायजा
“झारखंड के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने दुमका ज़िले में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लिया जायजा”
दुमका समाहरणालय सभागार में आज झारखंड के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संथाल परगना प्रमंडल के सभी जिले के विभागीय पदाधिकारीयों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के क्रम में मंत्री ने विभाग अंतर्गत संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
कहा कि राज्य से पलायन रोकना उनकी पहली प्राथमिकता है। यहां के युवाओं को झारखंड में ही रोजगार मिले इसकी व्यवस्था की जा रही है। नए उद्योग स्थापित हों इसके लिए इन्वेस्टर्स को आमंत्रित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य से जितने भी मजदूर काम करने के लिए बाहर जा रहे हैं उनका रजिस्ट्रेशन हो इसको लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
