ताजा खबरराज्यों से

असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दो गई कानून की जानकारी

“झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के निर्देश पर आज आउटरीच कार्यक्रम असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दी गई कानून की जानकारी”

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के निर्देश पर आज आउटरीच कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रतापपुर प्रखंड के तेली टोला में अधिकार मित्र (पीएलवी) गोविंद ठाकुर एवं नरेश प्रजापति के द्वारा संयुक्त रूप से विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

लोगों को नालसा ( असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015, साइबर क्राइम, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाएं इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही लोगों को लोक अदालत, मध्यस्थता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा मिलने वाले विधिक सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई।

मौके पर बभने पंचायत के अधिकार मित्र ललीता देवी, लखन ठाकुर, विजय कुमार, उमेश ठाकुर, प्रदीप कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *