कन्नौज में उत्तर प्रदेश दिवस-2025 को समारोह पूर्वक मनाने की तैयारियों में जुटा प्रशासन
“कन्नौज जिले में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 24 से 26 जनवरी की अवधि में उत्तर प्रदेश दिवस-2025 को समारोह पूर्वक आयोजित किया जायेगा”
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन के सम्बन्ध में सम्बन्धित कलाकार द्वारा संस्कृति विभाग की वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण की कार्यवाही कराकर सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लिया जा सकता है। जो कलाकार जिस जनपद से सम्बन्धित है
उसे उक्त जनपद से ही कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाना होगा तथा निर्णायक मण्डल के स्तर से चयनित 3 कलाकारों को मण्डल स्तर पर अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जानी होगी तथा मण्डल स्तर चयनित कलाकारों का लखनऊ में कार्यक्रम 18 से 20 जनवरी में कार्यक्रम कराया जायेगा। अंतिम रूप से चयनित कलाकारों को 24 से 26 जनवरी में लखनऊ में सम्मानित कर पुरूस्कार दिया जाएगा।
