अपराधताजा खबरराज्यों से

नागरिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए श्रीलंकाई पुलिस स्टेशनों को 80 सिंगल कैब की आपूर्ति करेंगा भारत

भारत और श्रीलंका ने परस्‍पर विकास भागीदारी को मजबूत करते हुए, श्रीलंका के उत्तरी प्रांत में पुलिस स्टेशनों को 80 सिंगल कैब की आपूर्ति के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत सरकार से 30 करोड़ श्रीलंकाई रुपये के अनुदान के इस समझौता ज्ञापन पर भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा सचिव डी.डब्ल्यू.आर.बी. सेनेविरत्ने ने हस्ताक्षर किए”

भारत और श्रीलंका ने परस्‍पर विकास भागीदारी को मजबूत करते हुए, श्रीलंका के उत्तरी प्रांत में पुलिस स्टेशनों को 80 सिंगल कैब की आपूर्ति के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारत सरकार से 30 करोड़ श्रीलंकाई रुपये के अनुदान के इस समझौता ज्ञापन पर भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा सचिव डी.डब्ल्यू.आर.बी. सेनेविरत्ने ने हस्ताक्षर किए।

इस पहल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा को बढ़ाना और कानून प्रवर्तन में सुधार करना है। यह परियोजना श्रीलंका में भारत के व्यापक जन-केंद्रित विकास सहयोग प्रयासों का हिस्सा है, जो आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों से संबंधित है।

ये पहल स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और श्रीलंकाई सरकार की प्राथमिकताओं का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *