जीवनशैलीताजा खबरदेशराजनीतिराज्यों से

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया जिले को 430 करोड़ की दी सौगात, जिले के विकास के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

“बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में आज खगड़िया जिले को 430 करोड़ रुपए की लागत वाली 224 विकासात्मक योजनाओं की सौगात दी”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में आज खगड़िया जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 430 करोड़ रुपए की लागत वाली 224 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 89 योजनाओं का उद्घाटन तथा 135 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

पशु आहार कारखाना का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के महेशखूंट में पशु आहार कारखाना का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 43 करोड़ रुपए की लागत से बने इस कारखाना से आस-पास के 5 लाख से अधिक पशुपालक लाभान्वित होंगे। इस कारखाने की उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 300 मीट्रिक टन है।

विभिन्न योजनाओं का सीएम ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महेशखूंट पंचायत के वार्ड संख्या-12 का भ्रमण कर जल-जीवन-हरियाली योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से वे अवगत हुए। इसके अलावा उन्होंने जीविका दीदियों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।

जिले के विकास के लिए सीएम की बड़ी घोषणाएं

अलौली प्रखंड में गढ़घाट रामपुर अलौली में बागमती नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

नगर परिषद, खगडिया अर्न्तगत नगर सुरक्षा बांध पर सड़क एवं एंटी फ्लड सूलिस गेट का निर्माया किया जाएगा। इससे बाढ़ के दौरान शहर का बचाव होगा। साथ ही लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

खगड़िया जिला अन्तर्गत एन.एच.-31 से खगड़िया बाइपास तक बुढ़ी गंडक नदी पर पुल एवं पहुंच पथ का निर्माण किया जाएगा। इससे यातायात परिचालन में सुविधा होगी।

महेशखूंट-गोगरी-परबत्ता-सुल्तानगंज घाट पथ में भगवान हाई स्कूल, गोगरी जमालपुर से जी.एन. बांध होते हुए फतेहपुर तक बाइपास का निर्माण किया जाएगा।

बेलदौर प्रखंड के इंग्लिश गांधी हाई स्कूल के मैदान में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *