माफियाओ के खिलाफ वन विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान, लाखो का लकड़ी जब्त
“पाकुड़ जिले में वन माफियाओ द्वारा वन की कटाई के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई *वन कर्मियों ने जुगाड़ गाड़ी सहित लकड़ी को किया जब्त”
जिले में वन माफियाओ की सक्रियता बढ़ते जा रहा है जिस कारण वनो की संख्या दिन प्रतिदिन घट रही है। जिले के अमरापाड़ा, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी इलाकों में वन माफिया बड़े-बड़े ईमारती पेड़ो को कटवा देते है और शाम ढलते ही इन लकड़ियों को पश्चिम बंगाल के अलावा निकटवर्ती साहेबगंज, गोड्डा सहित बिहार राज्य भेजनें का काम जोरशोर से चल रहा है।
वन विभाग को यह सुचना मिली कि वन माफिया भारी मात्रा में अवैध तरीके से पेड़ो की कटाई कर साहेबगंज जिले की ऒर लकड़ी ले जाया जा रहा है। मिली इसी सुचना पर वन क्षेत्र पदाधिकारी रामचंद्र पासवान के नेतृत्व में टीम पहुंची तो देखा कि जुगाड़ गाड़ी से भारी मात्रा में लकड़ी ले जाया जा रहा है। वन कर्मियों को देख जुगाड़ गाड़ी वाला एवं माफिया फरार हो गया। वन कर्मियों ने जुगाड़ गाड़ी सहित लकड़ी को जब्त कर वन विभाग के कार्यालय लेकर आ गये। कार्रवाई की जानकारी जिला वन पदाधिकारी सौरभ चंद्रा ने दी. डीएफओ ने बताया कि जब्त की गयी लकड़ी मिश्रीत प्रजाति का है। उन्होंने बताया कि कुल 12 बोटा लकड़ी जब्त किया गया है जिसका बाजार मूल्य लाखो में है।
डीएफओ ने बताया कि वन माफियाओ के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और माफियाओ की पहचान कर गिरफ़्तार किया जायेगा।छापेमारी टीम में वनपाल बबलू कुमार देहरी, वनरक्षी मुहीलाल मुर्मू के अलावा सुरक्षा कर्मी अनूप कुमार यादव, सुजीत पांडेय, किशन यादव, संजीव कर्मकार सहित कई अन्य वनकर्मी शामिल थे.
