ताजा खबरदेशमनोरंजन

असम के मुखौटा कलाकार रेबाकांत महंत को मिलेगा पद्म श्री सम्मान

“असम के मुखौटा कलाकार रेबाकांत महंत को पद्मश्री सम्मान मिलेगा। वे संगीत नाटक अकादमी और शिल्प गुरु पुरस्कार विजेता हैं। रेबाकांत ने पद्म श्री सम्मान मिलने पर सरकार का धन्यवाद किया”

असम के प्रसिद्ध मुखौटा कलाकार रेबाकांत महंत को इस बार पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। रेबाकांत महंत बचपन से ही मुखौटा बनाने की कला से जुड़े हुए हैं। उनकी इस कला को पहचानते हुए उन्हें पहले ही दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

वे संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और शिल्प गुरु पुरस्कार से सम्मानित होने वाले असम के पहले कलाकार हैं। 2019 में असम सरकार ने उन्हें कलागुरु बिष्णु राभा पुरस्कार भी दिया था। पद्म श्री सम्मान मिलने पर रेबाकांत महंत ने खुशी जताते हुए सरकार का धन्यवाद किया।

इस वर्ष कुल 139 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। सम्मानित होने वाली हस्तियों में 23 महिलाएं भी होंगी। इसके अलावा, 10 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई नागरिकों को भी पद्म पुरस्कार से नवाजा जाएगा, जबकि 13 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाएंगे।

ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं -पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण। ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, विज्ञान, चिकित्सा, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा के लिए दिए जाते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *