ताजा खबरराज्यों से

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज, पीएम ने किया उद्घाटन

“प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में 35 खेलों की 47 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। 14 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता में 10,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे”

हरादून में 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भव्य आयोजन का उद्घाटन किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री, भारतीय ओलंपिक संघ के सदस्य और राष्ट्रीय खिलाड़ी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आगाज शिव तांडव नृत्य से हुआ। कार्यक्रम के दौरान जंगल संपदा पर लेजर लाइट शो भी हुआ। उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई।

यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में आयोजित की जा रही है, और 14 फरवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान 35 खेलों की कुल 47 स्पर्धाएँ आयोजित की जाएंगी। इस प्रतियोगिता में देशभर से 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, और 10,000 से अधिक खिलाड़ी, कोच और अन्य अधिकारी इसमें भाग लेंगे।

इस बार के राष्ट्रीय खेलों का मुख्य उद्देश्य पर्यावरणीय दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है, और इसलिए इन खेलों की थीम “ग्रीन गेम्स” रखी गई है। योगासन और मल्लखंब को इस बार प्रदर्शनी खेलों के रूप में शामिल किया गया है, जो पहली बार राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बन रहे हैं।

इस साल के शुभांकर के रूप में उत्तराखंड का राजकीय पक्षी मोनल को चुना गया है। प्रतियोगिता के दौरान 33 खेलों में पदक वितरण होगा, जबकि दो खेलों को प्रदर्शनी के रूप में रखा गया है।  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *