ताजा खबरराज्यों से

सहायक आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान निलंबित

“सहायक आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान निलंबित गोंडा डिस्टिलरी में अनियमितताओं पर कार्रवाई”

बीते साल अक्टूबर माह में गोंडा में 27,610 बल्क लीटर ईएनए की चोरी होने के मामले में यूपी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।

उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को सस्पेंड कर दिया गया है।

रामप्रीत चौहान पर निलंबन की यह कार्रवाई गंभीर अनियमितता में प्रथम दृष्टया लिप्त पाये जाने पर की गयी है।

चोरी के इस गंभीर मामले के चलते भारी राजस्व की क्षति भी हुई है।

इस लिए मामले की जांच के आदेश भी दे दिये गये है। ईएनए की चोरी होने के इस गंभीर मामले की जांच के लिए विशेष सचिव आबकारी दिव्य प्रकाश गिरि को जाँच अधिकारी नामित किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *