बांग्लादेशी रोहिंग्या दिल्ली और देश के लिए खतरा: वीरेंद्र सचदेवा
“भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला व्यक्ति पकड़ा गया है। जो व्यक्ति पकड़ा गया है, वह भी बांग्लादेशी है। अवैध रोहिंग्या देश की सुरक्षा के लिए खतरा है”
सैफ अली खान के ऊपर हमला करने वाले आरोपी का अवैध बांग्लादेशी कनेक्शन सामने आने के बाद भाजपा केजरीवाल पर हमलावर हो गई है। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला व्यक्ति पकड़ा गया है।
अवैध रोहिंग्या देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। जो व्यक्ति पकड़ा गया है, वह भी बांग्लादेशी है।
अरविंद केजरीवाल उन बांग्लादेशियों को आश्रय देते हैं।
उन्हें नकली आधार कार्ड और नकली वोटर आईडी कार्ड भी अरविंद केजरीवाल बना कर देते है। अरविंद केजरीवाल को बताना होगा कि जिसने सैफ अली खान पर हमला किया है उसका तार किस किस से जुड़ा है।
