यूपी की राजधानी में भाजपा प्रदेश संगठन को लेकर हुई अहम बैठक
“भाजपा प्रदेश संगठन पर मंथन के लिए लखनऊ में हुई महत्वपूर्ण बैठक”
उत्तर प्रदेश की राजधानी में भाजपा कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में यूपी के संगठन चुनाव को लेकर चर्चा हुई। BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय में बैठक में शामिल रहे।
बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी।
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष पार्टी के क्षेत्रीय और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
यूपी में इस वक्त जनपदों के जिलाध्यक्ष का चुनाव चल रहा है। जनपदों में जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद उत्तर प्रदेश को जल्द नया भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा।
