राज्यों से

जौनपुर: बढ़ती ठंड में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

“बरसठी ब्लॉक में कंबल वितरण, गरीबों को मिली राहत”

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम वासियों  में कंबल का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनकर हर्ष की अनुभूति हो रही है, उन्होंने अपील किया कि जिस प्रकार बढ़ते ठंड के प्रकोप के दृष्टिगत  शासन के द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा है।

इसी प्रकार जनपद के प्रबुद्धजन, सक्षम और संपन्न लोग भी कंबल वितरण जैसे पुनीत कार्य में हिस्सा ले और इसे आगे बढ़ाएं जिससे कि गरीब असहाय लोगों को भी संबल और सुविधाओं का लाभ मिल सके।  उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सभी योजनाओं को यथार्थ के धरातल पर पात्रता के आधार पर वंचित एवं पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित लोगों से फार्मर रजिस्ट्री करवाने की अपील की गई और उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *