मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
“कल्याण सिंह की जयंती पर सीएम योगी ने किया नमन, कहा- उनका योगदान अमूल्य”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रामजन्म भूमि आन्दोलन और उसके बाद प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने तथा प्रशासनिक दक्षता को परिपूर्ण करने के लिए कल्याण सिंह के द्वारा 1990 के दशक के प्रारम्भ और उत्तरार्द्ध में जो प्रयास शुरू किये गये थे वह नये उत्तर प्रदेश का दर्शन कराते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता नहीं किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिये अपनी सरकार की तिलांजलि दी। उनकी दूरदर्शिता के कारण ही आज अयोध्या में राम जन्म भूमि भव्य मंदिर निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
