दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज
“दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार और मतदाता धोखाधड़ी का आरोप लगा रही हैं। भाजपा ने आज आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के तहत कथित भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए एक अभियान गीत लॉन्च किया”
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार और मतदाता धोखाधड़ी का आरोप लगा रही हैं। भाजपा ने आज आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के तहत कथित भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए एक अभियान गीत लॉन्च किया।
नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न केवल दिल्ली को लूटा है बल्कि अपने नागरिकों को विनाश की ओर धकेल दिया है।
इस बीच, आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर मतदाता धोखाधड़ी का आरोप लगाया। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि कई भाजपा नेताओं ने अपने पते पर कई वोट पंजीकृत कराने के लिए आवेदन जमा किए हैं। उन्होंने भाजपा पर जाली मतदान के लिए ऐसे हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से इस मामले पर ध्यान देने का आग्रह किया।
दूसरी ओर कांग्रेस ने आज घोषणा की है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस महीने की 13 तारीख को सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करेंगे।
