राजनीतिराज्यों से

दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

” दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। आतिशी के खिलाफ कल कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो में राजनीतिक उद्देश्य के लिए सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है”

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

आतिशी के खिलाफ कल कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो में राजनीतिक उद्देश्य के लिए सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आतिशी, कालकाजी विधानसभा सीट से प्रत्‍याशी हैं। 

इस बीच भाजपा ने इस मुद्दे पर आतिशी की आलोचना की है। संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी प्रत्‍याशी राम सिंह बिधूड़ी ने आतिशी से इस मामले पर स्‍पष्‍टीकरण देने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *