उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य इकाईयों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
“ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 181 परियोजनाओं का किया उद्घाटन”
राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान लखनऊ में आज उपमुख्यमंत्री, बृजेश पाठक ने विभिन्न ज़िलों के 11 स्वास्थ्य इकाईयो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
उपमुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उनकी लागत 146 करोड़ से अधिक है जबकि 12 करोड़ सैतिस लाख से अधिक की लागत की ईकाईयों का लोकार्पण किया।
आज जिन इकाइयों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ उनमे जनपद महोबा में 200 शैययायुक्त चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेन्टर के भवन निर्माण और महानिदेशक आवासों एवं अधिकारी आवासों के भवन निर्माणका शिलान्यास हुआ, साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यालय का लोकार्पण किया गया।
इसके अलावा बाँदा ज़िले के जनपदीय ड्रग वेयर हाउस, का भी लोकार्पण हुआ। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
