राज्यों से

माइनस तापमान के साथ ताबो सबसे ठंडा, हिमाचल में शीतलहर का अलर्ट

“27 दिसंबर से हिमाचल में 48 घंटे तक भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना”

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के निचले व मैदानी इलाकों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान की तो प्रदेश के सात शहरों का पारा माइनस में है। प्रदेश में ताबो -12.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग ने सभी जिला प्रशासन और आपदा राहत दल समेत विभागों को इस दौरान सक्रिय रहने की बात कही है। बर्फबारी की वजह से सडक़ें बाधित होने और बिजली गुल होने जैसी दिक्कतें पेश आ सकती हैं।

मौसम विभाग ने पर्यटकों से भी आह्वान किया है कि वे बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में ज्यादा अंदर तक न जाएं। आगामी 48 घंटे के दौरान होने वाली बर्फबारी से उनके वाहन फंस सकते हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस अवधि के दौरान 30 से 40 सेंटीमीटर तक बर्फबारी देखने को मिल सकती है। बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर इस बार भी शिमला में देखने को मिलेगा।

इसके अलावा कुल्लू, चंबा, लाहुल-स्पीति और किन्नौर में भारी बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान कोहरे की समस्या से भी निजात मिलने की संभावना है। हालांकि 29 दिसंबर के बाद हालात पूरी तरह से बदल जाएंगे और बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी समेत आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना बढ़ जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *