बीकानेर में शुक्रवार से अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज हुआ।
“अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज बीकानेर में, लोक संस्कृति की झलक”
बीकानेर में शुक्रवार से अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज हुआ। इसकी शुरूआत हैरिटेज वॉक से हुई।
इसमें सजेधजे ऊंटों और बग्घियों का काफिला था। तीन दिन चलने वाले इस उत्सव के तहत कल राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र में ऊंटां की विभिन्न प्रतियोगिताएं होगीं।
वहीं राजधानी जयपुर में अलबर्ट हॉल पर पर्यटन विभाग की ओर से आज और कल कल्चरल डायरीज सांस्कृतिक संध्या हो रही है। इसके तहत आज रश्मी रथी नाटक का मंचन किया जा रहा है।
