जैसलमेर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र का शुभारंभ किया गया।
“मुख्यमंत्री ने जैसलमेर में सद्भावना केंद्र का उद्घाटन किया”
जैसलमेर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस केन्द्र के माध्यम से आमलोगों और संस्थानों की ओर से दान की गई वस्तुओं को जरूरतमंदों को बांटा जायेगा।
उद्घाटन अवसर पर कई समाजसेवियों की ओर से गर्म कपडे और कम्बल दान किये गये।
इसके अलावा सद्भावना केन्द्र पर किताबें, खिलौने सहित अन्य सामान भी लिया जायेगा जिससें जरूरत मंदों की मदद हो सकेगी। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हाल ही में प्रदेशवासियों से इस बारे में अपील भी की थी
