राज्यों से

रिपोर्ट और फोटोग्राफ के साथ रोड रेस्टोरेशन कार्य की समीक्षा होगी: डीएम

“कलेक्ट्रेट सभागार में रोड कटिंग मुद्दे पर जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश”

बैठक में जिलाधिकारी अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (नगरीय / ग्रामीण) को निर्देशित किया है कि सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही मार्गों को रि-स्टोर करें। अधिशासी अभियन्ता अधिशासी, जल निगम (ग्रामीण / नगरीय) द्वारा अवगत कराया गया कि कई मार्गों पर रेस्टोरेशन का कार्य कराया गया है. जिसकी रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया गया। 

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण/नगरीय) तथा अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, जौनपुर दोनों अभियन्ता सामूहिक सत्यापन कर जियो टैग सहित फोटोग्राफ आगामी मीटिंग में उपलब्ध करायेंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (नगरीय / ग्रामीण),राष्ट्रीय राज्यमार्ग के अधिशासी अभियन्ता, नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत, मण्डी परिषद, सिंचाई विभाग के अवर अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *