राज्यों से

मृतक खिलाड़ियों के परिवारों को राज्यमंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

“दुखद घटनाओं पर संवेदना: परिजनों को 5 लाख की सहायता राशि प्रदान”

इस दौरान दोनो पीड़ित परिवार को रू 05 लाख की सहायता धनराशि देते हुए माननीय राज्य मंत्री जी ने कहा कि निश्चित रूप से दोनो ही घटनाए हृदय को द्रवित करने वाली थी। परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त कराया कि इस दुख की घडी़ में शासन परिवार के साथ है।

मा0 मुख्यमंत्री जी इस घटना से अवगत है, जिसके क्रम में शासन की ओर से रू 05 लाख की सहायता धनराशि स्वीकृत की गयी है जो आज पीड़ित परिजनों को चेक स्वरूप प्रदान की गयी है।

उन्होने कहा कि शासन की ओर से मृतक के परिजनों को हर सम्भव मदद की जाएगी। इस दौरान  मंत्री द्वारा मृतक अनुराग यादव की बहन जो ताइक्वांडो खिलाडी भी है उन्हे खेल के क्षेत्र में हर सम्भव मदद करने तथा सत्यम बिन्द के परिवारजन को आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने पीडित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हे आश्वस्त कराया कि जिन लोगों ने भी अपराध किया है उन पर कार्रवाई की जा रही है, पुलिस अधीक्षक से समन्वय कर दोषियों के विरूद्व कठोर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। प्रकरण में शामिल दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *