छात्रवृत्ति आवेदन शुरू, अल्पसंख्यक छात्र 13 जनवरी तक करें आवेदन
“पूर्वदशम् छात्रवृत्ति: आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2025”
जिसका विवरण इस प्रकार हैः- पूर्वदशम् छात्रवृत्ति के छात्र/छात्राओं के आवेदन की अंतिम तिथि 13, जनवरी, 2025 और इन्स्टीट्यूट वेरीफिकेशन की अन्तिम तिथि 20, जनवरी, 2025 अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र/छात्राओं हेतु राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत राज्य सरकार की वेबसाइट scholarships.up.nic.in
जनपद में संचालित समस्त अनुदानित/मान्यता प्राप्त मदरसों/विद्यालयों /महाविद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य/प्राचार्यगण एवं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को अवगत कराया है कि राज्य सरकार की वेबसाइट scholarships.up.nic.in पर उपलब्ध साफ्टवेयर में दी गयी व्यवस्था व निर्गत समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति हेतु समस्त कार्यवाही ससमय पूर्ण कर ली जाए।
