मुंबई के नगर निगम चुनाव की तैयारी: 60 हजार करोड़ की योजनाओं पर चर्चा
“केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बीएमसी अधिकारियों के साथ बैठक में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में उत्तर मुंबई और उपनगरों के विकास तथा संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों की सुविधाओं पर भी विचार हुआ”
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद, अब पार्टी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज मुंबई में बीएमसी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में करीब 60 हजार करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं पर चर्चा की गई। यह पिछले पांच महीनों में हुई तीसरी बैठक थी।
बैठक में उत्तर मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों के विकास से संबंधित परियोजनाओं पर भी विचार किया गया। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया।
