नीट पीजी के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग सात जनवरी से होगी शुरू
“नीट पीजी 2025 तीसरे चरण की काउंसलिंग 7 जनवरी से शुरू होगी, महत्वपूर्ण तिथियां जानें”
प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में पीजी में दाखिला लेने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 7 जनवरी से शुरू होगी। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय के आदेश के मुताबिक 7 जनवरी को सुबह 11 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।
इसके बाद च्वाइस फिलिंग 8 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 10 जनवरी शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा। पीजी के लिए सीट आवंटन 13 जनवरी को होगा और 15 से 18 जनवरी के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड करके मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लिया जा सकेगा।
