नीदरलैंड में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
“नीदरलैंड में भारतीय राजदूत के आवास पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। नीदरलैंड में यूरोप का सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है, और वहां रहने वाले भारतीयों ने गर्व और उत्साह के साथ इस विशेष दिन को मनाया"
नीदरलैंड में भारतीय राजदूत के आवास पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। नीदरलैंड में यूरोप का सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है, और वहां रहने वाले भारतीयों ने गर्व और उत्साह के साथ इस विशेष दिन को मनाया।
आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन भारतीय संविधान के लागू होने की याद दिलाता है, जब 26 जनवरी 1950 को भारत गणराज्य बना। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद, संविधान के लागू होने से भारत ने अपने नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की गारंटी दी।
गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र और संविधानिक मूल्यों की अहमियत को समझने का दिन है, जो आज भी देश की नींव बने हुए हैं।
