देश

नहीं झुकाया 100 फुट ऊंचा तिरंगा, आफ़ताब अहमद ने उठाए सवाल I

“तिरंगे को नहीं झुकाने का मामला, आफताब अहमद ने मांगा जवाब”

पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के जाने-माने अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार ने 7 दिन के राजकीय शोक का आदेश पारित किया है। लेकिन हरियाणा के जिला मुख्यालय नूंह शहर में शहीद पार्क खेड़ला में लहलहा रहा 100 फीट ऊंचा झंडा नहीं झुकाया गया। इससे प्रशासन की नियत पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दरअसल राजकीय शोक के दौरान देश का तिरंगा झुकाना होता है, लेकिन यह तिरंगा आम दिनों की तरह फहरा रहा है। जब इस बारे में कांग्रेस विधायक आफताब अहमद से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पूरा देश आज उनके सम्मान में केंद्र सरकार ने भी 7 दिन का शोक मनाने का फैसला किया है और नूंह जिले में तिरंगा नहीं झुकाया गया।

मैं समझता हूं कि यह सरकार की बहुत बड़ी नाकामी है और इस जिला प्रशासन की बहुत बड़ी कमी है। यह घोर उपेक्षा है आदेशों की। क्योंकि देश के गृहमंत्री के द्वारा आदेश पारित किए गए हैं।

देश के सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को। यह बेहद गंभीर विषय है, जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जब हम अपने वीर सपूत को एक ऐसी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं तो जो आदेश हैं, उनकी अवहेलना क्यों की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *