राज्यों से

परवाणू नगर परिषद की बैठक में अहम फैसले, अवैध अतिक्रमण हटाने पर जोर

“नगर परिषद की बैठक में बड़ा फैसला परवाणू में पिंक टॉयलेट्स और तिरंगे की स्थापना”

गुरुवार को संपन्न हुए नगर परिषद के जनरल हॉउस में निर्णय लिया गया। इसके साथ ही नगर परिषद कार्यालय में तिरंगा लहराने का भी निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय झंडे को नियमानुसार प्रोटोकॉल के तहत स्थापित किया जाएगा।

गुरुवार को हुई हाउस की बैठक लगभग ढाई घंटे तक चली जिसमें परवाणू शहर के कई आवश्यक एजंडे रखे गए, जिनमें हर वार्ड में होने वाले विकासात्मक कार्य, डंपिंग साइट का आधुनिकीकर्ण, शहर में बढ़ रहे बंदरों की समस्या, सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्ज़े जैसे कई मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई ।

बैठक में आगामी समय में विकास कार्यों के टेंडर लगाने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए पार्षदों से उनके वार्डो बारे सुझाव भी मांगे गये। पार्षदों द्वारा दिए गये विकास कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में जहां जहां अवैध अतिक्रमण हुआ है, उसे हटा कर नगर परिषद द्वारा संबंधित भूमि अपने अधिपत्य में लेने का निर्णय लिया गया।

एसडीएम कसौली कैप्टन महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की नगर परिषद के क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटाने की शुरुआत हो चुकी है। नप की सेक्टर तीन स्थित ऐसी ही एक लैंड को खाली करवाकर वहां फेंसिंग करवा दी गयी है। ऐसी जमीनों का किस लिए उपयोग किया जाना है, यह नप की हॉउस बैठकों में तय किया जाएगा।

उन्होंने कहा की इसके अलावा भी परवाणू नगर के विभिन्न मसलों पर बैठक में गंभीरता से चर्चा की गयी, जिस पर पार्षदों की राय लेते हुए कई अहम निर्णय लिए गये। इस दौरान एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह नें कहा की यदि नगर परिषद को शहर के विकास कार्यो को लेकर बतौर एसडीए जोभी भी सहयोग चाहिए होगा उसके लिए नगर परिषद परवाणू का हर संभव सहयोग करने के लिए नगर परिषद के साथ खड़े हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *