ट्रक यूनियन द्वारा साहिबजादों की शहादत पर 10 वर्षों से निरंतर आयोजन
“हजारों श्रद्धालुओं ने परवाणू में गुरु साहिब का प्रसाद ग्रहण किया”
ट्रक यूनियन परवाणू द्वारा लगाए गए लंगर में हजारों श्रद्धांलुओं ने गुरु साहिब का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ट्रक यूनियन के वरिष्ठ सदस्य बलबीर सिंह ने बताया कि ट्रक यूनियन पिछले लगभग दस साल से श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहेब जादे की याद एवं उनके शहीदी दिवस पर सुखमनी साहिब का पाठ और विशाल लंगर लगाया जाता है।
उन्होंने कहा कि सुखमनी साहिब का पाठ व लंगर की शुरुआत परवाणू ट्रक यूनियन के प्रधान एवं वर्तमान नालागढ़ विधायक बावा हरदीप सिंह ने की थी और हमारा यह सौभाग्य है कि ट्रक यूनियन का पूरा परिवार अब तक इस प्रथा को निस्वार्थ निभाता आ रहा है।
बलबीर सिंह ने कहा यह पूरा कार्यक्रम ट्रक यूनियन के सभी पदाधिकारियों, ट्रक ऑपरेटरों, ट्रक चालकों, सभी ट्रक मालिकों एवं ट्रक यूनियन से जुड़े सभी लोगों के सहयोग से किया जाता है।
बलबीर सिंह ने आयोजित कार्यक्रम और लंगर में गुरु साहब का प्रसाद ग्रहण करने पर पूरी संगत का धन्यवाद भी किया। उधर, परवाणू ट्रक यूनियन के वरिष्ठ सदस्य एवं नप के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने कहा कि ट्रक यूनियन परवाणू सालों से श्री गुरु गोविंद सिंह के साहेबजादे की याद में उनके शहीदी दिवस पर करती आ रही है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान श्री गुरु गोविंद सिंह जी और शहीद साहबजादे और माता गुजरी देवी के इतिहास बारे मौजूदा संगत को पूरा इतिहास बताया जाता है। उसके बाद लंगर की शुरुआत होती है, जिसमें परवाणू कालका, पिंजौर सहित साथ लगते क्षेत्रों से हज़ारों संगत गुरु साहब का प्रसाद ग्रहण करती है।
लखविंदर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर परवाणू के सभी गणमान्य एवं सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी लंगर में पहुंच कर गुरु साहेब का प्रसाद ग्रहण करते है।
