राज्यों से

तीन दिन में बंगलूरू पुलिस स्टेशन में हाजिर हों निकिता – नोटिस जारी

“जौनपुर में बंगलूरू पुलिस की कार्रवाई, ढालगर टोला और डाक बंगले पर चस्पा नोटिस”

देश के चर्चित सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड मामले की छानबीन करने जौनपुर पहुंची बंगलूरू पुलिस ने शुक्रवार को डाक बंगले स्थित निकिता के ताऊ के घर पर नोटिस चस्पा किया। इसके अलावा ढालगर टोला स्थित घर पर भी नोटिस चस्पा की गई।

नोटिस के जरिए तीन दिन के अंदर निकिता को मराठल्ली पुलिस स्टेशन बंगलूरू में उपस्थित होने की चेतावनी दी गई। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। इसके बाद पुलिस ने वहां से निकलकर कोतवाली पहुंचकर मंत्रणा की।

यहां से दीवानी न्यायालय पहुंचकर मुकदमे की पत्रावत्रियों को भी देखेगी। इस बाबत कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि मामले में बंगलूरू पुलिस अगर गिरफ्तारी के लिए कहेगी तो दबिश दी जाएगी। पांच पन्ने का नोटिस घरों पर चस्पा किया गया है। निकिता को तीन दिन में बंगलूरू के पुलिस स्टेशन में पहुंचकर जवाब देना होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *