राज्यों से

दिल्ली के पुजारियों ने केजरीवाल की सहायता राशि योजना का किया विरोध

“दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने पुजारियों को 18,000 रुपए की सहायता राशि देने का वादा किया, लेकिन इस पर दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों में नाराजगी है। पुजारियों ने इसे राजनीतिक कदम मानते हुए विरोध जताया”

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, आप के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपए की सहायता राशि देने का वादा किया है। हालांकि, इस योजना पर दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों में नाराजगी है।

केजरीवाल के इस वादे का विरोध करते हुए, कई पुजारियों ने इसे राजनीतिक कदम करार दिया है। उनका कहना है कि यह लॉलीपॉप देने जैसा है, जिसका उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ उठाना है और यह मंदिरों के धार्मिक कर्तव्यों और सम्मान के खिलाफ है।

इस मुद्दे पर डीडी न्यूज़ ने दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारियों से विशेष बातचीत की। पुजारियों ने कहा कि कुछ पैसे देकर लोगों को बहलाया और इकट्ठा किया गया है, लेकिन वे किसी भी बहकावे में नहीं आएंगे। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *