अपराधराज्यों से

त्रिलोकपुरी गोलीकांड: 15 साल पुरानी रंजिश का नतीजा

“घायल युवक की पहचान: बॉडी बिल्डर रवि”

मामला पूर्वी दिल्ली के कल्याण पुरी थाना क्षेत्र का है। यहां त्रिलोकपुरी 13 में पार्क में दोस्तों के साथ बैठकर आग सेंक रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल हालत में युवक को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा कि युवक को पांच गोली लगी हैं। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।

घायल युवक की पहचान रवि के तौर पर हुई है। रवि त्रिलोक पुरी का रहने वाला है। रवि को बॉडी बिल्डिंग का शौक है। बॉडी बिल्डिंग में वह कई अवार्ड भी जीत चुका है। बुधवार रात तकरीबन 12:30 बजे वह  अपने दोस्तों के साथ त्रिलोकपुरी 13 ब्लॉक के मंदिर वाले पार्क में लकड़ी जलाकर आग सेंक रहा था।

बताया जा रहा कि तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने रवि पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। रवि को पांच गोली लग गईं और वह वहीं बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाएगा। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटपड़गंज मैक्स में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

रवि नाम के जिम ट्रेनर को गोली मारी है। आरोप गोलू नाम के बदमाश पर है। रवि और गोलू की तकरीबन 15 साल से दुश्मनी है। किसी न किसी बात पर इन लोगों के बीच झगड़ा होता आया है। घायल रवि के परिवार में भी दो या तीन घोषित बदमाश है। वहीं, आरोपी के परिवार में भी यही तमगा मिला हुआ है।

पीड़ित और आरोपी दोनों क्रिमिनल बैकग्राउंड के है। दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक रवि के परिवार की एक दूसरे परिवार से 10 साल से अधिक से रंजिश है, और कई केस भी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *