खेलताजा खबरराज्यों से

उत्तराखंड : राष्ट्रीय खेलों में हर खिलाड़ी को मिलेगा उसकी पसंद का खाना

“राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने के लिए आ रहे खिलाड़ियों को उनकी मनपसंद का खाना मिलेगा”

राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने के लिए आ रहे खिलाड़ियों को उनकी मनपसंद का खाना मिलेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर कंट्रोल रूम हर एक खिलाड़ी को फोन करके उनके रहने, खाने, ट्रांसपोर्ट आदि सुविधाओं की जानकारी दे रहा है। अब तक लगभग सात हजार चयनित खिलाड़ियों को फोन किए जा चुके हैं। रजत जयंती खेल परिसर स्थित खेल सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

खेल मंत्री ने  खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के ट्रांसपोर्ट, खाने, रहने आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बिजली विभाग से कहा कि आयोजन स्थलों पर निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा आयोजन स्थलों से हर दिन वेस्ट मैनेजमेंट कैसे किया जाएगा इसकी भी जानकारी ली।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अलग-अलग प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ियों की खानपान की विशेष व्यवस्था की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि हर खिलाड़ी को उनकी पसंद के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएं। खेल मंत्री ने कहा कि आयोजन में किसी भी तरह की खामी मिली तो सीधे-सीधे जिला खेल अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

यह भी तय किया गया कि चार गेम पावर लिफ्टिंग, स्विमिंग, रग्बी और बॉक्सिंग जिन जगहों पर होने हैं वहां फीजियाथैरेपिस्ट और जनरल डॉक्टर के अलावा कार्डियोलॉजिस्ट भी मौजूद रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *