राज्यों से

काशी विद्यापीठ में हॉस्टल आवंटन प्रक्रिया शुरू

“महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हॉस्टल आवेदन प्रक्रिया शुरू”

विश्वविद्यालय परिसर में आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास, लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के साथ ही छात्राओं के लिए जेके महिला छात्रावास हैं। इसमें नरेंद्र देव हॉस्टल में करीब 125 कमरों में छात्रों के रहने की व्यवस्था है तो लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल में भी करीब 100 कमरे हैं। इसके अलावा छात्राओं के लिए भी 200 कमरे हैं। विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं से 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है।

समर्थ पोर्टल के माध्यम से करना होगा आवेदन

मुख्य गृहपति प्रो. तेज बहादुर सिंह का कहना है कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्रावास के लिए आवेदन करना होगा। इसका फॉर्म पोर्टल पर उपलब्ध है। हॉस्टलों में रहने वाले विद्यार्थियों को किसी तरह की कोई असुविधा न होने इसके लिए सप्ताह में तीनों हॉस्टल में अलग-अलग दिन निरीक्षण कर छात्रों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करवाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *