जीवनशैलीताजा खबरदेश

मौसम विभाग ने बताया वर्ष 2024 अब तक का सबसे गर्म साल रहा

“मौसम विभाग ने आज बताया कि वर्ष 1901 के बाद से वर्ष 2024 देश में अब तक का सबसे गर्म साल रहा है”

मौसम विभाग ने आज बताया कि वर्ष 1901 के बाद से वर्ष 2024 देश में अब तक का सबसे गर्म साल रहा है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वी, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्रों के कुछ इलाकों को छोड़कर जनवरी में देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।    

              श्री महापात्रा ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मध्य भारत के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में जनवरी के दौरान सामान्य से अधिक शीत लहर चलने की संभावना है। श्री महापात्रा ने ये भी कहा कि जनवरी से मार्च के दौरान उत्तर भारत में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *