कुल्लू दशहरे की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में इंडोनेशिया के सांस्कृतिक दल ने रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की
कुल्लू: लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में कुल्लू दशहरे की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में इंडोनेशिया के सांस्कृतिक दल ने रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।
इसके अलावा राजस्थान व अन्य ज़िलों के कलाकारों ने भी अपने-अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
लोकनिर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
आज चौथी संध्या में म्यांमार का सांस्कृतक दल अपनी प्रस्तुति देगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
