अपराधताजा खबरराज्यों से

खानपान की चीजों में मिलावट पर सीएम योगी सख्त, जल्द आएगा कानून

खाने पीने की चीजों में थूक या गंदी चीजों की मिलावट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यूपी सरकार कठोर कानून लाने जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्तावित कानून के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सीएम ने ऐसे मामलों को संज्ञेय अपराध के दायरे में लाने के साथ सजा और जुर्माने का अध्ययन कर अध्यादेश तैयार करने का निर्देश दिया।

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि होटल रेस्टोरेंट ढाबा स्ट्रीट वेंडर से जुड़ी इन गतिविधियों के सम्बन्ध में स्पष्ट कानून तैयार किया जाए। कानून का उल्लंघन करने वालों पर कारावास अर्थदंड की सजा सुनिश्चित होनी चाहिए। कानून में विक्रेता को साइन बोर्ड लगाना जरुरी होगा, कर्मियों को पहचान पत्र धारण करना होगा, रसोई घर में भोजन पकाते परोसते समय सिर ढकना मास्क दस्ताने पहनना जरुरी होगा। रसोई घर भोजन कक्ष में पर्याप्त कैमरे लगाने होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *