ताजा खबर

गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव में आग का कहर, दिवाली से पहले चार टेलरों की दर्दनाक मौत

“हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर है। सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए। सभी मृतक गारमेंट कंपनी में टेलर का काम करते थे”

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में शुक्रवार के देर रात करीब 2:00 बजे आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। जिंदा जलने वालों की उम्र 18 साल से 28 साल के बीच है।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि सभी लोग गारमेंट कंपनी में टेलर का काम करते थे। सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। मरने वालों में एक की  शादी हुई थी। उसकी पत्नी और बच्चे दिवाली के त्योहार पर घर गए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *