राज्यों से

चंदौली रेलवे स्टेशन पर 49 किलो चांदी के जेवरात बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

“जीआरपी की कार्रवाई: 50 लाख रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात जब्त”

सीओ ने बताया कि जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह दल बल के साथ अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए गस्त कर रहे थे। इसी बीच फुटओवर ब्रिज पर प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पास चार संदिग्ध व्यक्ति दिखे। उनके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें चांदी के जेवरात मिले। चारों जेवरात से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। कोतवाली लाकर तौल करने पर 48. 856 किलो चांदी के जेवरात मिले।

चारों ने अपना नाम क्रमशः विकास कुमार सोनी निवासी मों हयात खान की गली, वार्ड नं. 32 थाना डुमरांव बक्सर (बिहार), सन्नी निवासी वार्ड नं. 13, राम रेखा घाट, बक्सर (बिहार), गोल्डेन वर्मा निवासी नई चौक बक्सर (बिहार) और सरोज कुमार निवासी वार्ड नं. 25 जमुना चौक बक्सर (बिहार) वर्तमान पता सुखरौली पीरो भोजपुर बताया।

इसकी जानकारी आयकर विभाग वाराणसी को भी दी गई। आयकर विभाग की टीम बरामद जेवरात और आरोपियों को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी। सीओ ने बताया कि बरामद चांदी के आभूषण का मूल्य 50 लाख रुपये हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *