राज्यों से

जिले की 340 उचित मूल्य की दुकानों का संचालन और प्रबंधन

खाद्य सामग्री वितरण: लक्षित वर्गों को राहत

मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन जि़ला में 340 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जुलाई, 2024 से अक्तूबर, 2024 तक विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लगभग 10,722 क्विंटल चीनी, लगभग 47,920 क्विंटल चावल, लगभग 75,456 क्विंटल आटा, लगभग 11,206 क्विंटल उड़द, चना, मूंग एवं मलका दाल, 7,63,172 लीटर खाद्य तेल तथा लगभग 2686 क्विंटल आयोडाईज्ड नमक वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि जि़ला में 340 उचित मूल्य की दुकानों में से 202 दुकानें सहकारी सभाओं, 130 व्यक्तिगत, 2 महिला मंडलों तथा 6 ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सोलन जि़ला में वर्तमान में 19 गैस एजेंसियों के माध्यम 2,04,334 पंजीकृत घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रूट चार्ट के अनुसार रसोई गैस वितरण सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचित मूल्य की दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें ताकि उचित मूल्य पर बेहतर गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बिल के साथ उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो।

बैठक में स्कूली बच्चों की मिड डे मील, गर्भवत्ती एवं धात्री महिलाओं तथा 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को पोषाहार सहित अन्य विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई। जि़ला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरंन्द्र कुमार धीमान ने विभागीय कार्य प्रणाली एवं आवश्यक मदों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जि़ला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) कविता गौतम, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *