राज्यों से

जेल रोड मस्जिद विवाद: छोटी काशी संघर्ष समिति का आह्वान

“मंडी में प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम”

प्रदर्शन को लेकर खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। पुलिस की मानें तो समिति ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की बात कही है। पुलिस सेरी मंच, जेल रोड स्थित मस्जिद, मंगवाईं स्थित मस्जिद और शहर के मुख्य स्थलों पर पुलिस जवानों को तैनात रखेगी। खसरा संख्या 1280 जेल रोड में मस्जिद बनी हुई है।

मस्जिद में अवैध निर्माण की बात सामने आने के बाद टीसीपी कोर्ट में मामला विचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से शहर का चक्कर काटने की बात कही है। प्रदर्शन को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।

हनुमान चालीसा का होगा पाठ

जेल रोड में मस्जिद के अवैध निर्माण मामले में टीसीपी कोर्ट के फैसले से पहले मस्जिद में खसरा नंबर 1280 को मुक्त करवाने के लिए शहरवासी मंगलवार 11 बजे सेरी मंच पर इकट्ठे होंगे।

यहां गोपाल कपूर प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले लोगों को संबोधित करेंगे। यहां हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। इसके बाद रैली निकाली जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *