अपराध

जोबनेर में वन विभाग की कार्रवाई, खेजडी से भरा मिनी ट्रक व पिकअप को किया जब्त

“जयपुर वन विभाग ने जोबनेर में खेजडी लकड़ी से भरे ट्रक और पिकअप को किया जब्त”

जोबनेर . उपवन संरक्षक जयपुर के निर्देशानुसार जयपुर वन विभाग की स्पेशल गस्त टीम ने जोबनेर क्षेत्र में खेजडी से भरा मिनी ट्रक व पिकअप को जब्त किया है ।

डीएफओ जयपुर वी. केतन कुमार ने बताया की जोबनेर, रेनवाल क्षेत्र में खेजडी की लकड़ियों के परिवहन को लेकर सूचना मिल रही थी , जिस पर वन विभाग ने स्पेशल टीम गठित करते हुए सोमवार अल सुबह जोबनेर के समीप बाइपास से खेजडी की लकड़ियों से लदा मिनी ट्रक व पिकअप को जब्त किया है, माफियाओं ने वन विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए ट्रक व पिकअप में खेजडी की लकड़ियों को तिरपाल से ढक रखा था।टीम ने ट्रक व पिकअप को जब्त कर  वन्य अधिनियम 1953 के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज करवाया है।,

वन विभाग द्वारा समय समय पर स्पेशल टीम द्वारा गस्त की जायेगी। उक्त कार्रवाई में गश्ती दल प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा, अमर सिंह, महेंद्र सिंह द्वारा कार्रवाई की गई।

फोटो- जोबनेर बाइपास पर खेजडी की लकड़ियों से भरे व तिरपाल से ढके ट्रक व पिकअप को वन विभाग की स्पेशल टीम द्वारा जब्त कर वन्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *