राज्यों से

“जौनपुर: कोर्ट परिसर में हत्यारोपितों का पुलिसकर्मियों पर हमला, एफआईआर दर्ज”

“जौनपुर: पेशी के दौरान चार हत्यारोपितों का पुलिसकर्मियों पर हमला, मामला दर्ज”

पुलिस लाइन में तैनात एसआइ महंगू यादव ने तहरीर दी है कि उनकी ड्यूटी बंदियों की कोर्ट में पेशी कराने में लगी है। 30 अक्टूबर को पेशी के लिए हत्या के चार आरोपितों को कारागार से कोर्ट के लाकअप ले गए थे।

हत्यारोपितों महेश सोनकर, अनुज यादव, मंगेश यादव का मुकदमा जलालपुर थाने में दर्ज है जबकि इमरान उर्फ नाटे का मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। कोर्ट में पेश करने के लिए जैसे ही चारों को लाकअप से निकाला गया। 

उन्होंने मुख्य आरक्षी अजय यादव, शिवपाल दुबे, दीनदयाल राय व समरजीत तिवारी को जान से मारने की धमकी दी। अजय यादव के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *