अपराध

दिल्ली फार्मा कनेक्शन: नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों से पूछताछ जारी

“पिंजौर निवासी छिंदा सिंह नकली दवा रैकेट का किंगपिन, फार्मा कंपनी से जुड़े तार”

सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ एक क्लू लगा है जिससे आरोपियों के सीधे तार दिल्ली की एक फार्मा कंपनी से जुड़े मिले हैं। पिंजौर के खोलमुला का रहने वाला छिंदा सिंह इसका किंगपिन है।

वही, नकली दवाओं के लिए आगे बातचीत करता था। तीनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। तीनों को सोमवार दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमके पार्क तंगौरी में कुछ लोग नकली दवाइयां बनाकर बेचने का कारोबार करते हैं।

आईटी सिटी पुलिस के एसएचओ सिमरजीत सिंह शेरगिल ने पुलिस टीम के साथ पार्क के प्लॉट नंबर 597 पर छापा मारा। जब जांच की फैक्टरी में बीपी और शुगर सहित कई तरह की नकली दवाएं मिली।

फैक्ट्री से टेल्मा एम, क्लेव की पैकिंग बरामद की गई। पुलिस के अनुसार टेल्मा कंपनी कई प्रकार के टैबलेट बनाती है, जिन्हें गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *